Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कावड़ यात्रा एवं भण्डारा कल

1 min read

देवास- जय मां संतोषी सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। समिति अध्यक्ष सुरेश चौहान, अजय चौहान एवं मनोज गोयल ने बताया कि कावड़ यात्रा 13 अगस्त, रविवार को प्रात: 10 से संतोषी माता मंदिर न्यू देवास से प्रारंभ होकर ग्रीन वैली कॉलोनी स्थित  हरिहरेश्वर मंदिर पर भोलेनाथ भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

इस बार कावड़ यात्रा में पांच नदियों के जल से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया होगा। जलाभिषेक पश्चात दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा। समिति ने नगर के श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

172 Views

Leave a Reply