Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

2 min read
Text Size:

देवास- ग्राम पंचायत बालोदा में जी.डी. फाउंडेशन की प्रदेश इकाई द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा आयोजन अंतर्गत ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत, अधिकारी डॉ. इक़बाल मोदी व उनकी पूरी टीम उपस्थित थी। जी.डी फाउंडेशन के लिए निस्वार्थ भाव से श्रमदान देने वाले, स्वास्थ्य विभाग के बेहतरीन व्यक्तित्व, समाजसेवी  और समस्त व्यक्तियों ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण प्रेमी समाजसेवियों ने मिलजुल कर कच्ची बस्तियों से लेकर समस्त घर-घर जाकर, नशा छोड़ो बेहतर जीवन जियो, समस्त भारत को नशा मुक्त बनाओ, ड्रग्स से दूर रहे, जल संरक्षण को लेकर, वृक्ष हमारा जीवन है आदि के बारे में बच्चों को बताया गया।

जन जागरूकता अभियान में जी.डी.फाउंडेशन मध्यप्रदेश अध्यक्ष मकसूद शाह, उपाध्यक्ष साधना प्रजापति, प्रदेश सचिव राहुल जाट, अज़ीम देवासी, मीना फानी सहित समाजसेवी जागरूकता अभियान में अपने-अपने माध्यम से प्रचार प्रसार में सहयोग स्वरूप अपना बहुमूल्य श्रमदान दिया। प्रदेशाध्यक्ष शाह और सचिव जाट ने कहा कि संस्था निश्चित पूरे मध्यप्रदेश में इस तरह के आयोजन को अपनी समस्त इकाई द्वारा कर रही है और आगे भी अन्य बहुत से विषयों को लेकर जन जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाने की योजना है। समाज को एक नई दशा और दिशा देने में प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ, समस्त मीडिया कर्मी का भी बेहतरीन योगदान होता है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply