मुख्यमंत्री ने जिले सहित प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1209 करोड़ की राशि की अंतरित

 जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ आयोजन
देवास- जिले सहित प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना की तीसरी किस्त की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम रीवा से अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्?य स्तरीय कार्यक्रम से सवा करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1209 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगर निगम सभापति रवि जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, महेश फुलेरी, राहुल दायमा, गणेश पटेल, वैभव गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

     नगर निगम सभापति रवि जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने 10 तारीख को लाड़ली बहनो के खाते में एक हजार रूपये की राशि अंतरित कर रही है। हर महीने 10 को लाड़ली दिवस मनाया जा रहा है। लाड़ली बहनो को मिल रही एक हजार रूपये की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 03 हजार रूपये किया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। देवास के सभी नागरिक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में  राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चीयों के लिए लाडली लक्ष्?मी योजना चलाई जा रही है। लाडली बहना सेना का गठन किया गया है। जो महिलाओं के हित में कार्य करेंगी।

महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढाने के लिए सरकारी नोकरियों में महिलाओं को आरक्षण दे रही है। नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवास की जनता स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबेक दें। देवास को स्वच्छता में नंबर एक बनाये। नगर निगम की टीम लगातर स्वच्छता के लिए कार्य कर रही है। आप भी आगे आये और देवास को नंबर वन बनाये।

Views Today: 4

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!