Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

नवाचार के क्षेत्र मे शा.मा. वि. बिजेपुर की एक ओर नई पहल की शुरूआत

2 min read

देवास- निरंतर नवाचार करने वाले जिले के शा. मा. वि. बिजेपुर ने नवाचार के क्षेत्र में एक और नई पहल की। अधिकतर जहां विद्यालय में शिक्षक द्वारा नवाचार किया जाता है। उस परंपरा को तोड़ते हुए विद्यालय के छात्रों ने नवाचार के रूप में एक नई पहल की शुरूआत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशोर कनासे ने बताया कि शाला की बाल कैबिनेट द्वारा यह नवाचार किया गया कि विद्यालय के जिस भी छात्र या छात्रा का जन्मदिन जिस दिन रहेगा। उस दिन बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री व मंत्रियों द्वारा एक पौधा क्रय करके उस छात्र-छात्रा को दिया जाता है। वह छात्र उसे अपनी इच्छा अनुसार स्कूल या घर पर लगा सकता है।

इसके साथ ही इस नवाचार को प्रोत्साहन देते हुए विद्यालय  ने यह निर्णय लिया कि विद्यालय स्टाफ द्वारा इस पौधे का सतत निरिक्षण किया जाएगा एवं वर्ष के अंत मे पौधे की स्थिति को देखकर छात्र-छात्रा को प्रोजेक्ट कार्य में नंबर दिए जाएंगे। इस तरह उस पौधे की संपूर्ण जिम्मेदारी उस विद्यार्थी व उसके परिवार की रहेगी। इस पहल से विद्यार्थियों के साथ-साथ परिवार व ग्राम के अन्य लोग भी पर्यावरण के महत्व को समझेंगे व जागरूक होंगे। विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस नवाचार की विद्यालय के अध्यापक आशा तिलोदिया एवं नितिन गुप्ता ने सराहना करते हुए बच्चों को बधाई दी।

89 Views

Leave a Reply