Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

सीईओ राजन ने एनफोर्समेंट एजेंसियों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने निर्वाचन सदन भोपाल में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में निर्वाचन व्यय निगरानी अंतर्गत अवैध मदिरा, धनबल, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातु सहित बैंकों से बड़ी राशि के आहरण होने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।  राजन एनफोर्समेन्ट एजेंसियों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजन ने प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति में प्रर्वतन एजेसियों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। तीन दिन में अपने-अपने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को देखते हुए व्यय संवेदनशील क्षेत्र की पहचान कर उसकी जानकारी उपलब्ध करवायी जाये।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राकेश सिंह, एडीजी साइबर एवं राज्य नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय एवं निगरानी  योगेश देशमुख, आईजी कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था  अनुराग, डिप्टी कमिश्नर आबकारी  वीरेंद्र सक्सेना, डिप्टी डायरेक्टर एवं राज्य नोडल अधिकारी सेंट्रल जीएसटी  पंकज कुमार मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक पंकज कुमार और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  भुवन गुप्ता उपस्थित थे।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply