भाग्य लिखना देवताओं का काम है, लेकिन भाग्य बदलना महादेव का काम है- पं. मिश्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 श्रद्धा और उत्साह से श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण का रसपान किया
देवास- श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम चाणक्यपुरी में पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ  कलश यात्रा कके साथ हुआ। रामेश्वर महादेव शिवपुराण में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। चाणक्यपुरी महिला मंडल  समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री  रामेश्वर शिव महापुराण कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। कथावाचक पं. दिनेश प्रसाद मिश्रा कथा में शामिल हुए और भगवान शिवजी के प्रति अपनी आस्था एवं भक्ति का विराट रूप दिखाया। चाणक्यपुरी सहित आसपास की कालोनी बोल बम का नारा है भोलेनाथ हमारा है… के नारों से गूंजायमान हो उठी। भक्तों में कथा सुनने को लेकर इतनी आतुरता थी कि कथावाचन के पहले ही भक्तजन  श्रीराम अयोध्याधाम में पहुंचकर वहां इंतजार करने लगे। पं. मिश्रा ने कथा में कहा कि शिव को मनाने के लिए तुम्हें कोई महान जतन करने की जरूरत नहीं है।

बस एक लोटा जल और हर समस्या का हल। यानी बाबा के शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित कर दो, तुम्हारी सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा और सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति तुम्हें साधु-संन्यासी बनने के लिए कहता है तो उन्हें कहना, मुझे माफ करो। तुम ही बन जाओ। भगवान शंकर ने अर्धनारीश्वर रूप लेकर यही संदेश दिया है कि महिला और पुरुष बनो और परिवार बनाओ। परिवार का सही तरह से पालन-पोषण करो। परिवार को खुश रखोगे तो जीवन भी सुखमय बन जाएगा। पं. मिश्रा ने आयोजन की कथा में व्यवस्था पर स्थानीय महिला मंडल की भी प्रशंसा की।

ओम नम:शिवाय भजन पर झूम उठे शिवभक्त

शिव महापुराण कथा के दौरान भक्तों में अपार ऊर्जा दिखाई दी। जैसे ही मेरा कोई न सहारा बिन तेरे….  भजन का गान किया। सैकड़ो की संख्या में भक्त झूम उठे। आनंदमयी अवसर पर अपने-अपने स्थान पर भक्त खड़े होकर झुमने लगे और भजन गुनगुनाने लगे। कथा 15 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। उक्त जानकारी अयोध्या धाम महिला मंडल से पुष्पलता सोनगरा ने  दी।

233 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!