खण्डवा- मेडिकल के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु मृत देह की आवश्यकता को देखते हुए लायन्स,नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के जागरूकता कार्यक्रमों व समाचार पत्रों की जानकारी से प्रेरित होकर प्रतापनगर जेलरोड़ खण्डवा निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता ने मरणोपरांत देहदान की घोषणा की ।जानकारी देते हुए संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि पत्नि निर्मला , नियमित योग शिक्षा से जुड़ें भाई अरुण गुप्ता व भतीजे अतुल गुप्ता की सहमति से घोषणा पत्र भरकर समिति सदस्यों को दिया। इस अवसर पर लायन्स ,नेत्रदान ,देहदान एवम अंगदान जनजागृति समिति के नारायण बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी ,डॉ राधेश्याम पटेल ,अनिल बाहेती, राजीव शर्मा ,गांधीप्रसाद गदलें,घनश्याम वाधवा, डॉ सोमिल जैन ,नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले ,लायन्स अध्यक्ष राजीव मालवीय ,महेश पटेल,चंचल गुप्ता, लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था व महर्षि दधीचि समिति, मेडिकल कालेज के सहयोग से देहदान घोषणा पत्र भरने की कार्यवाही पूर्ण की गई।समिति के सहयोग से 133 वा देहदान घोषणा पत्र भरा गया।समिति के सहयोग से मरणोपरांत 10 देह मेडिकल कालेज को सौपी गई। 480 व्यक्तियों के निधन उपरांत नेत्रदान किये गए।नेत्रदान व देहदान की जानकारी व घोषणा पत्र भरने के लिए कभी भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

14वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन, नेशनल ताइक्वांडो कमेटी द्वारा लखनऊ में किया गया,जिसमे, मध्य प्रदेश की 22सदस्य टीम ने भाग लिया, जिसमे मध्य प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए खंडवा एवं निमाड़ ताइक्वांडो क्लब ने एक स्वर्ण,3 रजत 9 काँस्य, पदक जीतें अनिरुद्ध डोंगरे, ने अपनी आयुवर्ग मे, स्वर्ण पदक जीता वही कविश तिर्वेदी,,आदर्श बिसारे मोहम्मद अली चौहान ने रजत पदक जीता, तथा, वेदांश श्रीमाली, मिशिका हुमर, ओस अजमेरा, आरना काबरा, शिओंम करोडे , वृंदनी शर्मा, अमित कुशवाहा, मो. अली, अनन्या सोनी ने काँस्य पदक जीते,सभी विजेताओं को जिला ओलिंपिक एसोसिएशन खंडवा के अध्यक्ष अमर यादव, सचिव पियूष शर्मा, मुकेश तनवे, डॉ शिवशंकर गुर्जर निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के प्रशिक्षक राजेंद्र राजपूत, अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सचिव नागेश वलंजकर,, नेशनल रेफरी हिमांशु राठवे विकास मोहे, सुमन राजपूत,एनटीसी उपाध्यक्ष भगवान दास सुंगत, ताइक्वांडो प्रशिक्षक,फेजान खान ने सभी विजेताओं एवं कोच मुगीस खान और मैनेजर अश पाक चौहान को बधाई एवं शुभकामनायें दी!
119 Views

