महान कलाकारों के गीतों की कराओके क्लब के कलाकारों ने दी प्रस्तुति, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शहर की जानी मानी संस्था कराओके क्लब केके सी ने अपनी स्थापना के सफल पांच वर्ष पूरे किए। इस उपलक्ष्य में संस्था द्वारा आयोजित संगीत संध्या में देवास के जाने माने गायक देवेन्द्र पंडित को उनकी सेवा से निवृत्ति होने पर शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। संस्था की शुरूआत से आज तक अपने साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था से संगीत की महफिल में चार चांद लगाने वाले रॉयल साउंड के साउंड इंजीनियर नवनीत को भी सम्मानित किया। संस्था प्रमुख अजय सोलंकी गुरुजी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा वंदना से की। तत्पश्चात केकेसी कलाकरो के द्वारा हरफऩमोला किशोर कुमार के मेडल से गीतों का सफर शुरु हुआ।

जिसमे संस्था के कलाकार सुनील मालवीय, अजय अर्थ, अनिल कुमार जैन, विवेक धवले, डॉ. शिवनन्दन वर्मा, जितेन्द्र पंवार, सुरेंद्र पाण्डेय, शक्तिसिंह ठाकुर, प्रवीण राज सहगल, नवीन पुरोहित, राजेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र रेनीवाल, शहजाद पठान, शबनम पठान, पूजा साहू, शेफालिका कार्निक, प्रीति चौधरी ने एक से बढ़ के एक गीत महान गायकों किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश जी को अपनी स्वरांजली पेश की। जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। साथ ही प्रीति चौधरी की स्वरचित  कविता ने भी भवविभोर कर दिया। इस अवसर पर गंगा निकेतन के विकास निगम, निकिता निगम, मनीष शर्मा, बिनु शर्मा, रीना मालवीया आदि उपस्थित थे।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!