Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

मिलावटी शक्कर लेकर पहुंचा आवेदक, कलेक्टर ने दिए जाँच के निर्देश

1 min read

देवास- जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम पांदा जागीर के निवासी संतोष परमार आवेदन के साथ शक्कर लेकर आए और कलेक्टर गुप्ता को बताया कि उसने पांदा जागीर स्थित एक दुकान से 15 किलो शक्कर खरीदी, जिसमें मिलावट पाई गई।

शहर चाय बनाने पर उपर तैर रही है। पानी में भी घोल कर देखा तो शहर में साफ तोर पर मिलावट नजर आ रही है। इस पर कलेक्टर गुप्ता ने शक्कर को देखकर जांच के निर्देश खाद्य विभाग को दिए।

136 Views

Leave a Reply