Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

चकला बेलन और बर्तन लेकर धरना स्थल पर पहुंची स्व सहायता समूह की महिलाए

2 min read
Text Size:

देवास- प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की महिलाओं की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। विगत कई वर्षो से यह महिलाएं 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष करती आ रही है, किंतु शासन-प्रशासन मौन धारण करे हुए है। महासंघ जिलाध्यक्ष ज्योति अर्जुन बैरागी ने बताया कि एबी रोड मण्डुक पुष्कर पर हड़ताल के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाए धरना स्थल पर चकला बेलन और बर्तन लेकर पहुंची। जहां महिलाओं ने चम्मच से थाली बजाकर व बेलन से चकला ढोककर शासन का ध्यान मांगों की ओर आकर्षित कराया। जिले की करीबन 3500 से अधिक महिलाए हड़ताल पर है। आंगनवाड़ी में बच्चो को भोजन नही मिल रहा है। शासन की योजनाएं ठप्प है। उसके बावजूद भी सरकार हमारा सिर्फ शोषण करने में लगी है।

स्व सहायता समूह की महिलाओं की मांग है कि अभी सरकार से 2 हजार रुपए प्रति माह मिलता है इसे बड़ाकर 9000 किया जाए। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालक स्व सहायता समूह अध्यक्ष सचिव पारिश्रमिक मिले। प्राथमिक स्कूलों में भोजन पकाने की लगत दर में  6.5 से वृद्धि कर 10 रुपए प्रति छात्र हो वही मध्यमिका स्कूल मे 8.50 पैसे से बडा कर 15 रूपेए किए जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रो में छात्र/किशोरी गर्भवती/धात्री माता भोजन दर 15 रूपए बढ़ाई जाए एवं भोजन पकाने वाली रसोईयों को 500 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए किए जाए आदि अन्य मांगे शामिल है। हड़ताल के दौरान मीडिया प्रभारी अशोक सिलोदिया, भगवंता चौहान, प्रेमलता, हेमलता चौहान, कृष्णा सिलोदिया, सकु भारतीय, रूबिना शेख, मंजू बाई, पूजा सिलोदिया सहित महासंघ की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply