Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

8 गांवो से होती हुई बिलावली पहुंची भव्य कलश यात्रा, 2100 कलश से किया बाबा महांकाल का अभिषेक

1 min read

देवास- संस्था जय महादेव के तत्वाधान में जिले के ग्राम सिंदनी में पवित्र श्रावण माह पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चहुओर सुख, शांति, समृद्धि की कामना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक कन्हैया कुमावत ने बताया कि संस्था द्वारा विगत तीन वर्षो से कलश यात्रा निकाली जा रही है। विशाल कलश यात्रा की शुरूआत श्री गणेश झरनेश्वर महादेव से हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं-बहने एवं शिव भक्त शामिल हुए। संचालक हिम्मत सिंह चावड़ा ने बताया कि यात्रा में शामिल 2100 से अधिक मातृशक्तियों को कलश एवं नारियल जय महादेव मित्र मंडल ग्राम सिंदनी की ओर से नि:शुल्क भेंट किए गए।

यात्रा  ग्राम कनेरिया, नांदेल, नावदा, फतेहपुर खेड़ा, जनौली बुजुर्ग, सिंदनी, राबढिय़ा, दुर्गापुरा होते हुए बाबा महाकाल की पुण्य स्थली बिलावली पहुंची। जहां 2100 कलशों से बाबा महांकाल का जलाभिषेक किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, जिपं सदस्य रूपसिंह धाकड़, जनपद सदस्य शारदा बाई, सह संचालक तरूण पटेल, कमल सिंह सहित गांवों के गणमान्य जन थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुकेश सरपंच, सुनील सरपंच, लालसिंह सरपंच, ललित सरपंच, भीमपालशिंह, राजेंद्र, माखन नांदेल, रोहित, विशाल, जितेंद्र, संदीप नावदा आदि का रहा। आभार राहुल परमार ने माना।

204 Views

Leave a Reply