नर्मदा वैली में शपथ ग्रहण समारोह के साथ परेड का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – स्थानीय नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे नए शैक्षणिक सत्र 2023 -24 के लिए विद्यालय के हेड बॉय तनय सर्वा तथा हेड गर्ल भूमि जैन का चयन हुआ। साथ ही चारों सदनों के प्रभारियों की नियुक्ति कर अन्य चयनित लीडर्स के साथ सभी को स्कूल के प्रति जिम्मेदारियां सौंपी गई। इन सभी नवनिर्वाचितों को अपने पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शानदार परेड का आयोजन बलराम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस समारोह में विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा प्राचार्य श्रीमती अमिता शर्मा, संजय महाजन उप प्रधानाचार्य अजय प्रजापती के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया।

अपने कर्तव्य बोध को ध्यान में रख सदैव आगे बढ़ते रहे

स्कूल के डायरेक्टर सुनील जैन ने अपने उद्बोधन में चयनित पूरी विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें अपने कर्तव्य बोध को ध्यान में रखते हुए सदैव आगे बढ़ते रहने का आव्हान किया। इस अवसर विद्यालय की शैक्षणिक डायरेक्टर श्रीमती नीतू जैन, डायरेक्टर आशीष जैन, प्राचार्य श्रीमती अमिता शर्मा, उप प्रधानाचार्य अजय प्रजापती तथा समस्त स्कूल ने नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष यादव ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!