Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

सेंट्रल स्कूल बड़वाह पीएम श्री योजना में हुई शामिल

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बडवाह – शहर के जयंती माता रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय को पीएम श्री योजना में प्रथम वर्ष में ही शामिल किया गया । इस योजना में शामिल होने से स्कूल के बुनियादी ढांचे के सुधार हेतु करीब एक करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होगी ।जबकि बाल वाटिका एक और दो तीन की कक्षाएं भी अगले वर्ष से शुरू होगी। यह सौगात क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग पर पर उपलब्ध हुई । उल्लेखनीय है कि सीआईएसएफ- एनटीपीसी- एनएसडीसी- सीपीडब्ल्यूडी जैसे उपक्रमों के परिवारों के अलावा बड़वाह नगर के भी अनेक परिवारों के बच्चे सेंट्रल स्कूल में अध्ययनरत हैं। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा यहां स्कूल को पीएम श्री योजना में शामिल करने एवं विद्यालय में कक्षाओं के सेक्शन बढ़ाने की मांग की थी।

 

14 हजार 500 से अधिक शासकीय स्कूलों को विकसित करने का लक्ष्य —–

 

महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराणा ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत आगामी समय में 14 हजार 500 से अधिक शासकीय स्कूलों को विकसित करने का लक्ष्य है। विकास के इस मॉडल में कैंपस को सुरक्षित और प्रेरणा दायक शिक्षा प्राप्त करने का माहौल मौजूद हो। पीएम श्री स्कूल को इस तरह से विकसित किए जाएंगे की कि वहां विद्यार्थी एक समतापूर्ण, समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण के लिए उत्पादक और योगदान देने वाले नागरिक बनें। जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा परिकल्पित किया गया है। देश में 20 लाख से अधिक छात्रों के इस योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी होने की उम्मीद है। इस योजना से बड़वाह में जहा बुनियादी ढांचे के लिए एक करोड़ की लगभग राशि खर्च होगी । वही बाल वाटिका की कक्षा 1, 2, 3 भी प्रारंभ होगी, जिसके लिए कक्ष निर्माण एवं अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। वर्तमान में बड़वाह सेंट्रल स्कूल में कक्षा बारह वीं तक करीब 950 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । इन कक्षाओं के खुलने से संख्या 1200 के लगभग होगी।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताया है। नगर को यह आवश्यक सुविधा दिलाने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों ने सांसद पाटिल का आभार व्यक्त किया ।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply