रैनाथॅन में हिन्द फौज सैनिक रहे विजेता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- रैनाथॅन में हिन्द फौज सैनिक विजेता रहे। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि हनुमान जी के सानिध्य में ऐकडमी ऑफ इन्दौर मैराथन द्वारा आयोजित कि गई नाईट रैनाथॅन में तीन कैटिगरी में रेस रखी गई। 10किमी, 21किमी,, 10किमी, पाटनर रन, जिसमें हिन्द फौज देवास रनिंग ग्रुप के 21 रनरो ने भाग लिया। 10किमी में मीना राव, मोना तिवारी, मेघना पुरोहित, चन्द्रशेखर तिवारी, महेन्द्र सेंधव, रोहित शर्मा, डॉ. मायाराम चौहान, शुभम सोनी विजेता रहे।

देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सह सचिव कविता शर्मा ने 10 किमी में प्रथम स्थान एवं 10किमी में अनोखी लाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष कुमेर सिंग वर्मा, समाज सेवक लक्ष्मीपति, संस्था शौर्य नमन के संस्थापक रमेशचन्द्र सहित अन्य अधिकारी व हिन्द फौज के सैनिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!