Skip to content
Thursday, 26 November 2026
देवास

1000 औषधि पौधों का निशुल्क वितरण किया

1 min read

देवास- पतंजलि योग समिति ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया।  सिविल लाइन स्थित सेन पार्क के सामने लगभग 1000 जड़ी-बूटी पौधों का वितरण नि:शुल्क किया गया। इस अवसर पर भोलेनाथ नर्सरी के रमेश यादव का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद एवं नेता सत्तापक्ष मनीष सेन थे।

संचालन संजय जोशी ने किया एवं आभार अनंत जोशी ने माना। प्रकाश सिंह ने औषधि पौधों की जानकारी दी। समिति द्वारा अश्वगंधा, शतावरी, तुलसी, अपराजिता, गिलोय, हडज़ोड़, शीशम, सुरजना, मीठा नीम आदि के पौधों का वितरण किया गया।  इस अवसर पर रितु सावनेर, सुनील आर्य, परिणीता बागदरे, गिरधारी लाल पंवार, संतोष जोशी, राजेंद्र शर्मा, अनंत नारायण, विनोद सिंह, राहुल गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

191 Views
191 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply