Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के करीबी इदरीस हमजा से भोपाल जाकर मुलाकात की

2 min read
Text Size:

देवास- कमलनाथ विचार सद्भावना मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं मप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव इदरीस हमजा से भोपाल जाकर मुलाकात करते हुए उनका जन्मदिन उनके निवास पर प्रदेश से आये समस्त साथियों के साथ कमलनाथ विचार सद्भावना मंच के प्रदेश महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी शाहिद खान के नेतृत्व में मनाया। इदरीस हमजा पुर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के बहुत करीबी में से है। जो 35 साल से कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से जुडकर उनका संगठन बनाकर कमलनाथ विचार सद्भावना मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं कमलनाथ जी के विचारो को प्रदेश में  लाखो युवाओ को सद्भावना मंच से जोडक़र मप्र में अपनी भुमिका निभाते आये है। इदरीस हमजा के जन्मदिन पर प्रदेश भर से पहुंचे मंच के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस जन ने भोपाल पहुंच कर उनके निवास पर इदरीस हमजा को प्रदेश प्रभारी शाहिद खान के नेतृत्व में जन्मदिन की बधाई दी।

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं सद्भावना मंच के पन्ना जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज फारुकी, मंच के जिला उपाध्यक्ष सुमंत पांडे, जिला महामंत्री प्रेम बहोरी, जिला सचिव इंद कुमार चौधरी, कांग्रेस नेता पन्ना भुरे खान, विदिशा जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, सिरोंज शहर अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन, बंटी किंग शुजालपुर विधानसभा अध्यक्ष सुबराती शाह, बागली विधानसभा अध्यक्ष जिलानी शेख, सतवास ब्लाक अध्यक्ष मुबारिक शेख, अल्पसंख्यक कांग्रेस सतवास ब्लाक अध्यक्ष शाहरुख सोनपुरिया, रशीद चाचा, अजीत भाई, सतवास ब्लाक भोपाल से कमलनाथ विचार सद्भावना मंच युथ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साद हमजा, युवा नेता साहिल लाला, अमन खान, समीर खान मित्र मंडली एवं सद्भावना मंच एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भोपाल निवास पर पहुंचकर इदरीस हमजा को जन्मदिन की बधाई दी।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply