वार्ड 22 में कई जगह टूटी पड़ी सीवर लाईन व बिना ढक्कन के खुले पड़े चेम्बर दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- वार्ड 22 प्रेमनगर पार्ट 1, पार्ट 2 एवं राधा नगर पार्ट 1 पार्ट 2 में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमनगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, प्रभारी, कलेक्टर, महापौर एवं निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। अग्रवाल ने अपने पत्र में बताया कि वार्र्ड की कॉलोनी में नालियों का अभाव है। साथ ही नई सीवरेज लाइन न होने एवं पुरानी सीवर लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी वार्ड की सडक़ों पर बहता रहता है।

जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी सीवर लाइन के चैम्बर आए दिन ओवर फ्लो होते रहते है। जिससे सडक़ पर कीचड़ फैल जात है, जिस कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। वार्ड 22 में कृष्णा डेयरी के पास दो पुराने चेम्बर एवं कबीट वाले बाबा के पीछे की तरफ टर्निंग प्वाईंट पर चेम्बर खुला पड़ा हुआ है। जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। वार्ड में कई चैम्बर बिना ढक्कन के खुले पड़े है। जिसमें सडक़ का कचरा पूरा खुले चेम्बर में पहुंच जाता है। अग्रवाल ने संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मांग की है कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!