Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

उपसरपंच ने निर्जी खर्चे से ग्रामीणों के लिए उपलब्ध नि:शुल्क नई एम्बूलेंस

2 min read
Text Size:

देवास- ग्रामीण क्षेत्र में एम्बुलेंस की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत उप सरपंच ने ग्रामीणों को एम्बूलेंस की सौगात दी। ग्राम पंचायत चौबापिपलिया के उपसरपंच सनी पटेल ने अपने जन्मदिन पर जनहित में निर्णय लेते हुए नई एम्बूलेंस ग्रामीणों के लिए तैयार कराई। जिससे गांव के जरूरतमंद को स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उपसरपंच ने सनी पटेल ने बताया कि मेरे द्वारा प्रदाय की जा रही एम्बूलेंस पूर्ण रूप से नि:शुल्क होकर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। ग्रामीणो ने बताया कि एम्बूलेंस की सौगात हमारे गांव के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है कि जो अपना जन्मदिन फिजुल खर्च कर मनाते है। एम्बूलेंस के अभाव मेें लोग ग्रामीण अपने मरीज को मोटर सायकल, ठेले पर ले जाते थे।

सबसे ज्यादा समस्या गर्भवती महिलाओं को होती थी। अब एम्बूलेंस आने से सब समस्या दूर होगी। सनी पटेल ने आगे बताया कि जब वह क्षेत्र में यह सब ग्रामीणों की समस्या देखते थे तो उन्हें बहुत ही दुख होता था तभी उन्होंने यह प्रण लिया कि क्षेत्रवासियों को के लिए अपने स्वयं के खर्चे से एंबुलेंस उपलब्ध  कराउगा। वैसे तो सरकार की 108 हर समय पर उपलब्ध रहती है, लेकिन वह समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती है। एम्बूलेंस के लोकार्पण के समय विधायक मनोज नारायण चौधरी, बलराम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, डॉ. रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply