समरसता यात्रा का भाजपा अजा मोर्चा सीनियर मण्डल ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जन-जन तक संत शिरोमणि  गुरु रविदास जी की शिक्षा को पहुंचाने एवं समरसता भरे समाज की स्थापना के उद्देश्य से भाजपा द्वारा निकाली जा रही समरसता यात्रा देवास विधानसभा पहुंची। यात्रा का अजा मोर्चा सीनियर मण्डल अध्यक्ष अजय चौहान के नेतृत्व में विधायक गायत्रीराजे पवार के निर्देशानुसार स्वागत किया गया। यात्रा संत शिरोमणि रविदास महाराज मन्दिर निर्माण हेतु निकाली जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने हिस्सा लिया।

यात्रा में संत शिरोमणि रविदास महाराज के चरण पादुका के दर्शन करने का सौभाग्य नगर वासियों को मिला।  यात्रा का स्वागत समाज सेवी अंकित दुबे, सोनू चितावले, सुरेश चौहान, सागर पवार, हिमाशु जोशी व मनोज गोयल ने किया। आभार भाजपा मंडल महामन्री संतोष पंचोली ने माना। यात्रा में मण्डल के महामंत्री संदीप सुनेल, आकाश सांगते, उपाध्यक्ष धीरज सोलंकी, नरेश सोलंकी, कार्यालय मंत्री वीरेंद्र परमार सहित  भाजपा नेतागण उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!