Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

भव्य आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर थाना ग्राउंड परिसर में सजने लगा समियाना

2 min read
Text Size:

मुकेश सोनी, आठनेर- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस मनाने की भव्य तैयारियां आदिवासी समाज द्वारा जोरों से की जा रही है इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे ने बताया कि सामाजिक संगठन के सभी लोग विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए गांव गांव जाकर समाज के सभी लोगों से चंदा एकत्रित कर विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने की तैयारी में सभी समाज के लोग जुड़े हुए हैं इसी क्रम में आज जयचंद सरेआम ने बताया कि थाना ग्राउंड परिसर ने भव्य शामियाना लगाने की प्रक्रिया टेंट हाउस वालों से बोलकर प्रारंभ कर दी गई है सुभाष उईके ने बताया कि प्रशासन से थाना ग्राउंड परिसर में भव्य आदिवासी दिवस मनाने एवं कार्यक्रम करने की अनुमति ली गई है जो प्रशासन ने थाना ग्राउंड परिसर में स्वीकृति दी गई है इस संबंध में सुभाष उईके ने बताया कि आठनेर मुख्य बस स्टैंड से तहसील वाला रोड वनवे कर दिया जाएगा जिसमें एक तरफ बाहर से पधारे सभी अतिथियों की गाड़ियां गाड़ियों के काफिले इस रोड पर पार्किंग रहेगी वहीं थाना ग्राउंड में भव्य पंडाल में बैठने की व्यवस्था एवं अतिथियों के द्वारा उद्बोधन एवं भोजन की व्यवस्था इसी परिसर में रहेगी वही मौन रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए थाना परिसर पहुंचेगी जिला पंचायत सदस्य रामचरण ईरपाचे ने सभी सामाजिक बंधुओं समाज के सभी जेस्ट कार्यकर्ताओं से जो रात दिन मेहनत कर सहयोग किया जा रहा है और विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को धूमधाम से मनाने की जो तैयारियां अपने विकासखंड के प्रत्येक गांव में पहुंचकर और आम जनों से संपर्क कर सामाजिक बंधुओं को 9 अगस्त को आठनेर आने का न्योता दिया जा रहा है यह सभी समाज के उन कर्ता-धर्ता एवं सदस्यों का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा एवं आभार व्यक्त करता हूं कि सभी सामाजिक बंधु एक होकर इस आदिवासी दिवस को यादगार बनाएं ऐसी व्यवस्था 9 तारीख को सभी की मेहनत रंग लाएगी और वहां दिखेगी

97 Views
What do you think?

Leave a Reply