भालू के हमले से युवक घायल आंख फूटी

 

 

 आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की आठनेर मोर्शीरेंज के 1 ग्राम पलाश पानी में रविवार को दोपहर में गांव के शैलेश उईके 19 वर्ष पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया भालू के हमले से युवक शैलेश उई के की आख भी फोड़ डाली घायल शैलेश को ग्रामीणों ने आठनेर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया डॉक्टरों ने उक्त घायल युवक की हालत गंभीर बताई है पूरे मामले में वन विभाग के रेंजर नितिन पवार ने भालू के हमले की पुष्टि की है परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक पलाश पानी के जंगल में गया था तभी वहां पर भालू ने हमला कर दिया और आखफोड दी शैलेश उईके के शरीर पर अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान हैं वन विभाग की ओर से फिलहाल पूरे मामले में उक्त घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु आठनेर सीएससी केंद्र में भर्ती कराया है उसका उपचार शुरू है विभाग की ओर से मामले में भालू के हमले की बात की पुष्टि की है युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है

 

 क्या कहते हैं अधिकारी

शैलेश उईके पर हुए हमले की घटना से थोड़ी परेशानियां जंगलों में आ रही है शैलेश उईके का इलाज नागपुर में किया जा रहा है अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

 श्री मारुति वरठी नाकेदार पलाश पानी रेंज

106 Views

Leave a Reply