समरसता यात्रा आज टिमरनी जाएगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर व सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। सागर में संत भगवान रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय निर्माण के लिये प्रदेश के 4 जिलों धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से समरसता यात्राएं रवाना हो चुकी है। समरसता यात्रा प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी, जहां मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। इन यात्राओं में गांव-गांव से मिट्टी और नदियों का जल लेकर यात्राएं सागर पहुंचेंगी। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगी। समरसता यात्रा 7 अगस्त को सुबह हरदा से टिमरनी के लिए रवाना होगी। टिमरनी के वन विभाग के डिपो के हॉल में प्रात: 11 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद समरसता यात्रा सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम के लिए रवाना होगी। यह यात्रा बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल व विदिशा जिलों का दौरा करते हुए सागर में 12 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा का जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को बनाया गया है। उन्होने बताया कि इस यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा।

82 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!