भीकनगांव के गाँवों में समरसता का संदेश देती निकली समरसता यात्रा

खरगोन- संत शिरोमणि गुरुदेव  रविदास जी की समरसता यात्रा के दूसरे दिन मंडलेश्वर में जनसंवाद के बाद 25 गांवों से समरसता का संदेश देते हुए गुजरी। यहां के गाँवों में गुरुदेव के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिली। गांवों में नागरिकों ने न सिर्फ मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी व जल अर्पित किया बल्कि मेहमान नवाजी भी जोरदार रही। गांवों में यात्रा पहुँचते ही चरण पादुकाओं के दर्शन कर चाय पानी और प्रसादी का प्रबंध किया गया था। कई गांवों में कलश यात्राएं निकाल कर गांव के बाहर ही स्वागत कर गुरु रविदास के दोहों को गाते गुनगुनाते यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बड़वाह नगर में करीब 25 स्थानों पर यात्रा का अद्भुत रूप से स्वागत किया गया। जबकि सनावद नगर में महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से समरसता का संदेश देती रंगोलियां बनाई गई। जिसमें गुरु रविदास के चित्र दिखाए गए। बड़वाह व भीकनगांव के करीब 25 गांवो से यात्रा निकली।

 समरसता यात्रा भीकनगांव बमनाला से मोहमदपुर होकर प्रेम नगर से खरगोन में होगा प्रवेश

 समरसता यात्रा भीकनगांव से रवाना होकर कोदला बेड़ी, सांईखेड़ी, सुर्वा, बमनाला, ललनी, टेमरना, बेहरामपुर, बिलाली, घूघरिया खेड़ी, सिबार, मोहम्मदपुर, गोगांवा शाहपुरा से प्रेम नगर होकर खरगोन नगर में दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगी। यहाँ बिस्टान नाका स्थित कृषि उपज मंडी में जनसंवाद के बाद बिस्टान की ओर प्रस्थान करेगी।

108 Views

Leave a Reply