एक सप्ताह में महत्वपूर्व जिम्मेदारी से नवाजे गए पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल,

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
बैतूल-  पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का देश और प्रदेश भाजपा की राजनीति में लगातार कद बढ़ता जा रहा है। चुनावी वर्ष में जिस तरह उन्हें एक के बाद एक जिम्मेदारी दी जा रही है, इससे साफ साबित हो गया है कि वे राजनीति में मझे हुए खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जहां जिस स्थान पर जरूरत है वहां उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।कुछ दिनों पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए राशि जुटाने वाली महत्वपूर्ण वित्त समिति का सदस्य बनाया था। इसके ठीक चार दिन बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अगुवाई वाली इस समिति में कुल 21 सदस्य और पांच विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। अधिकांश सदस्य दिग्गज  हैं, इनके बीच हेमंत को चुनाव प्रबंधन समिति में सदस्य बनाया जाना काफी मायने रखता है।
 वैसे भाजपा की राजनीति में हेमंत खंडेलवाल अपने बेहतरीन मैनेजमेंट और कुशल प्रबंधन के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में सीनियर नेताओं के बीच गिने जाते हैं। समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियोंं से नवाजा जा रहा है। वर्तमान में उनके द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी उनके द्वारा निभाई जा रही है।
यह वही न्यास है, जिसके अध्यक्ष कुछ माह पहले तक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुआ करते थे, लेकिन चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री की व्यवस्तता के कारण संगठन ऐसे भाजपा नेता की तलाश में था जो शिद्दत से इसका निर्वहन कर सके। कई दिग्गजों के नाम समिति में सामने आए, लेकिन कुछ समय तक कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के सचिव रहे बैतूल के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम अचानक आगे बढ़ा और इस पर सहमति भी बन गई। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की राजनीति में उनका कद कितना बढ़ा है।
208 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!