Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खंडवा

प्रदेश स्तर की 12 टीमें टूर्नामेंट में ले रही है

2 min read

खंडवा- कैलाश वासी माधवराव सिंधिया की स्मृति में जिला फुटबॉल संगठन के मार्गदर्शन में अंडर-17 यूथ लीग राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन खंडवा एसएन कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की 12 टीम में भाग ले रही है  एसएन कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि  प्रमोद पुरी जी ‌खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के फुटबॉल मैच का शुभ आरंभ किया गया और मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पहला मैच शिवपुरी वर्सेस खरगोन और दूसरा मैच सीहोर वर्सेस शिवनी तीसरा मैच ग्वालियर वर्सेस सागर के बीच खेला गया जिसमें पहला मैच शिवपुरी वर्सेस खरगोन के बीच मैच हुआ जिसमें शिवपुरी ने 4/ 3 से मैच जीत दर्ज की दूसरे मैच सीहोर वर्सेस सिवनी के बीच खेला गया जिसमें सीहोर की टीम ने 11/0 से मैच जीत दर्ज की ,तीसरा मैच ग्वालियर वर्सेस सागर के बीच खेला गया जिसमें सागर की टीम ने 5/1 से जीत दर्ज की

जिला फुटबॉल संगठन के सचिव राहुल मेहता ने बताया कि  प्रतियोगिता के दौरान एसएन कॉलेज ग्राउंड पर पहला मैच नीमच वर्सेस मदन महाराज भोपाल दूसरा मैच बुरहानपुर वर्सेस खंडवा तीसरा मैच सिंगरौली और कासा अकैडमी के बीच खेला जाएगा आयोजित टूर्नामेंट में सूरज रायकवार जिला चिकित्सालय अधिकारी ओ पी जुगतावत सुनील जैन,मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ से मैच कमिश्नर शाहरुख कुरेशी राहुल मेहता उपस्थित थे  बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर मैच क आनंद उठाया।

189 Views
189 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply