हुसैन की याद में समाजजनों ने निकाला ताजिए का चल समाहरो 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बडवाह- स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने हुसेन की याद में मनाये जाने वाले मोहर्रम पर्व के अंतर्गत शनिवार सुबह करीब 11 बजे मौलाना आज़ाद मार्ग स्थित जामा मस्जिद से नगर के मुख्य मार्गो से ताजिये का चल समाहरो निकाला । नगर सहित बाहरी क्षेत्रो के कारीगरों द्वारा ताजियों का निर्माण किया गया।जिसे मुस्लिम समाजजनो ने अपने कंधो पर उठा कर नगर में चल समारोह निकाला । समाज के नायब सदर जाकिर खान ने बताया की शनिवार सुबह आसुरे की नमाज अदा की गई ।जिसके बाद करीब 30 से अधिक छोटे और बड़े ताजिए जामा मस्जिद चोक से निकलना प्रारम्भ हुए ।जो नगर के प्रमुख मार्ग जाट मोहल्ले,इंदौर रोड मेन चोराहा, महात्मा गाँधी मार्ग, गणेश मार्ग पहुंचे । जहा से सभी ताजिए पुनः इकबाल चोक पंहुचे।जहा ताजियों को विश्राम के लिए रखा गया ।

छोटे से बड़े ताजिए रहे आकर्षण केंद्र——— 

 

ताजिए निकलने के दौरान प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी इकराम जिन्द्रान के परिवार की तरफ से जाट मोहल्ले स्थित निवास पर हलिम खिचड़ा समाजजनो को खिलाया गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाते मातमी त्यौहार मोहर्रम में परंपरागत तरीके से लगभग 30 से अधिक छोटे बड़े ताजियो को नगर भ्रमण कराया गया । ता निकलने के दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद ताजियों को निहारते नजर आए। सभी उपस्थित लोग ने लोभान व रेबड़ी चढ़ाकर देश एवं परिवारजनों की सुख शांती की दुआ मांगी ।

 

 कर्बला पर होगा रविवार को ताजियो का विसर्जन —–

 

मुस्लिम समाज के सदर अयाज शेख,वसीम गुड्डा ने बताया कि हुसेन की याद में बनाये ताजियों का विसर्जन नगर से 3 किलो मीटर दूर जयंती माता रोड कर्बला स्थित चोरल नदी में रविवार को होगा। इस दोरान कर्बला पर मेले का आयोजन भी होता है । जहा मोहर्रम के अंतिम दिवस मुस्लिम समुदायजनो का जन सेलाब उमडेगा । उल्लेखनीय है की

मुस्लिम समुदाय ने मोहरम पर्व पर अगरबत्ती, फूल,लोबान चढ़ाकर देश के अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी।वही समाज की महिलाओं ने मन्नत के लिए ताजिये पर धागे एवं नारियल बांध कर मन्नत मांगी ।इस दौरान अनेक परिवारजनों द्वारा ताजियों के नीचे से बच्चो को निकालने का दौर भी चलता रहा ।चल समाहरो में सैकड़ों समाज सदस्य शरीक हुए ।

 

पुलिस प्रशासन ने सँभाली यातायात व्यवस्था की कमान——–

 

नगर में ताजिये निकलने के दौरान निकलने के दौरान थाना प्रभारी जगदीश गोयल अपने पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गो पर तैनात रहे ।जिंन्होने इंदौर से आने वाले छोटे बड़े वाहनो को शासकीय अस्पताल से बस स्टेंशन रोड से खंड़वा रोड पर निकालने की व्यवस्था कर यात्रियों सहित अन्य इमरजेंसी वाहनो को सुचारू रूप से संचालित किया ।जिससे नगर में जाम की स्थति नही बनी । जिससे यातायात भी पूरी तरह कंट्रोल रहा ।वही पुलिस जवानों ने ताजिये निकलने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पहरी नजर रख वीडियो रिकाडिंग कर चल समाहरो की गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद किया ।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!