पहाड़ी अंचल में जहां मिला नेट वहीं जमाया सेट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 का कार्य फिर से प्रारम्भ होते ही जिले के पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों में नेट की छोड़ पकड़ की तलाश शुरू हो गई है। लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष की महिलाओं के आवेदन करने के लिए मशक्कत का कार्य नेटवर्क विहीन वनग्रामों में बसी बहनाओं और अमले को आने लगा है। हालांकि अब ग्रामीण अमला नेटवर्क की उपलब्धता से अभयस्त हो चला है कि कहाँ नेटवर्क मिलने की संभावना हो सकती है? फ़ोटो में कुम्हारबेड़ी का जीआरएस अर्जून मण्डलोई नेटवर्क की तलाश कर जहां नेटवर्क मिला वहीं सेट लगाया कि तर्ज पर कुछ बहनों के आवेदन करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जनपद सीईओ श्री पवन शाह ने बताया कि भगवानपुरा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में ऐसी परिस्थितियां है लेकिन अमला हर संभव प्रयास कर लाभ दिलाने में निपुण होता चला जा रहा है। कुम्हारबेड़ी में लाड़ली बहना योजना के प्रथम चरण में 345 बहनों का पंजीयन हुआ था। जिसमें से 325 बहनाये लाभ प्राप्त कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!