Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बड़गाँव में मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड-शो में उमड़ा विशाल जनसमूह

1 min read
Text Size:

कदम-कदम पर लोगों में दिखा विशेष उत्साह

रोड-शो में मुख्यमंत्री श्री चौहान का संविदा कर्मचारी संघ, अतिथि शिक्षक संघ, स्वच्छताग्राही संगठन, रोजगार सहायक संघ, सरपंच सचिव संघ, सहकारी कर्मचारी संघ, नवीन व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण संघ, रानी दुर्गावती बहुउद्देशीय सहकारी समिति, सहित विभिन्न संगठन ने जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया। लाड़ली बहनों ने तख्तियों पर “शिवराज भैया का यही कहना, सशक्त बने मध्यप्रदेश की बहना” जैसी सूक्तियाँ प्रदर्शित कीं। बहनों ने उन्हें राखी भी भेंट की।

रोड-शो में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं सांख्यिकी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक संजय पाठक, संदीप जयसवाल और प्रणय प्रभात पाण्डेय, अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समुदाय उपस्थित था।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply