Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खंडवा

किशोरी बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताएं

2 min read
Text Size:

खण्डवा- बेटी बचाओ बेटी पढाओ वन स्टॉप  सेंटर  एवं स्वाधार गृह की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी हेतु गठित मिशन शक्ति समिति की बैठक कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर (सखी) एवं स्वाधार गृह की प्रगति से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने बीबीबीपी और किशोर सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम के एक्शन प्लान के अनुसार प्रस्तावित गतिविधियों को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में एस.एन.सी.ई. के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उन क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए जहां बाल विवाह होने की अधिक संभावना हो।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में किशोरी बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, पोषण आहार व माहवारी स्वच्छता के बारे में लगातार जानकारी दें। कलेक्टर ने कहा जिला एवं ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप के तहत मास्टर ट्रेनर एवं प्रतिभागी का चयन उनकी योग्यता, स्थान एवं आवश्यकता के अनुरूप किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शालात्यागी बालक एवं बालिकाओं की ब्लॉकवार सूची बनाकर आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से काउन्सलिंग करवाना सुनिश्चित करें एवं उन्हें पुन: शिक्षा से जोड़ने के लिए कहा।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply