Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खंडवा

पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें

2 min read
Text Size:

खण्डवा-  कलेक्टे्रट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने अधिकारियों से सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने पीआईयू के अधिकारी को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा जो कार्य जिले में संचालित हो रहे है उनकी जानकारी भिजवायें। साथ ही जो निर्माण कार्य संचालित है उन्हें शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को अपने अमले को अलर्ट रखने के लिए कहा, ताकि कोई भी विद्युत संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके।
कलेक्टर ने जलकुंआ एवं चिचगोहन मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत संचालित सड़क निर्माण कार्यों को भी पूर्ण करने के लिए कहा। वहीं छात्रवृत्ति योजना, पेंशन प्रकरण, संबल योजना, अन्त्येष्टी सहायता एवं अनुग्रह सहायता एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी से मूंग खरीदी एवं खाद वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए तथा उनके कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएं। कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में होगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम देश भक्ति से ओतप्रोत हो यह सुनिश्चित किया जाएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर  के.आर. बड़ोले, राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर अशोक जाधव, अंशु जावला, खण्डवा एसडीएम अरविंद कुमार चौहान, पंधाना एसडीएम कुमार शानू देवड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply