Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

शहर में डंपर चलने की अनुमति है तो विद्यार्थियों के लिए सिटी बस क्यों नहीं

2 min read

खंडवा- शहर में बड़े-बड़े डंपर चल सकते हैं, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सिटी बस क्यों नहीं चल सकती? ये कहना है कि पांच दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई नेता चंदन राजपूत और रोशनाई सरपंच राज ढाकसे का। ये लोग शहर में सिटी बस चलाने की मांग को लेकर एसएन कालेज के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं।  इन्होंने कालेज के सामने अपनी मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ यहां पहुंचे और इन्हें समझाईश दी जिसके बाद ये लोग धरना स्थल पर बैठ गए। अपनी मांग मनवाने के लिए चंदन राजपूत और राज ढाकसे ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

 

एनएसयूआई नेता चंदन राजपूत ने कहा कि छोटे-छोटे शहरों में सिटी बस चल रही है जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज जाने में आसानी होती है लेकिन खंडवा शहर में राजनेताओं की इच्छाशक्ति की कमी के चलते सिटी बस तक नहीं चल पा रही है। पूर्व में भी विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया जिसके कारण विद्यार्थियों को हड़ताल करने की नौबत आई है। हमारी मांग है कि खंडवा शहर में भी सिटी बस चले जिससे विद्यार्थियों को अपने कॉलेज जाने में आसानी हो सके। ग्राम रोशनाई के युवा सरपंच राज ढाकसे ने कहा कि सिटी बस चलाने के मामले को लेकर खंडवा कमिश्नर का अलग ही तर्क है। वे कहते हैं खंडवा की सड़के इतनी फिजिबल नहीं है कि यहां सिटी बस चलाई जा सके। जब तक सिटी बस के लिए टेंडर, ठेका नहीं हो जाता है, तब तक यहां से नहीं उठेंगे। हम लोग ग्रामीण क्षेत्र से आते हंै। गांव के युवा यहां कॉलेज आते है तो उन्हें काफी परेशानी होती है। वे ऑटो वाले को इतना किराया नहीं दे सकते है और पैदल चलकर थक जाते है। ऐसे में यदि हमारी मौत भी हो जाए तो गम नहीं।

विद्यार्थियों की मांग को लेकर कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है। नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर भी यहां पहुंचे और खंडवा थाना प्रभारी राठौर को कहा कि सिटी बस चलाने की पहले अनुमति दिलाए जिससे विद्यार्थियों को लाभ होगा। पुलिस के आश्वासन के बाद विद्यार्थी अपने धरने पर पहुंच गए।

68 Views

Leave a Reply