Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

अभिभाषकों ने आजाद की जन्मभूमि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन पत्र किया भेंट

1 min read
Text Size:

देवास- अमर क्रांतिकारी मध्यप्रदेश की माटी में जन्मे शहीद चंद्रशेखर आजाद की 117वीं जयंती देवास अभिभाषक संघ द्वारा आजाद की जन्म स्थली पर मनाई गई। देवास अभिभाषक संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ इतिहासकार दिलीप सिंह जाधव के मार्गदर्शन में भाभरा पहुंचे।

जहां आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन पत्र जन्मस्थली के व्यवस्थापक को सौंपा। इस अवसर पर अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, नमन यात्रा संयोजक एड. मनीष पारीक, एड. रजनीश द्विवेदी, एड. राजेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे। उक्त जानकारी लाइब्रेरी सचिव लोकेंद्र शुक्ला ने दी।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply