खंडवा- अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में चल रहे श्रावण माह के दिव्य अनुष्ठान में श्रावण माह के तीसरे एवं अधिक श्रावण मास के पहले पर प्रात: काल से ही भक्तों का आना मंदिर में लगा रहा।
मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि श्रावण मास दिव्य अनुष्ठान अंतर्गत श्रावण प्रात:काल के पूजन सत्र में भगवान का पंचामृत एवं औषधियों के द्वारा अभिषेक किया गया। प्रथम सत्र में प्रात: 10 बजे मुख्य यजमान के द्वारा भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। 12 बजे के सत्र में दीपेश जांगिड़ ने भगवान का पूजन किया। सायं कालीन सत्र में मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल मुख्य यजमान रहे तथा उनके साथ में विधायक देवेंद्र वर्मा यजमान के रुप में उपस्थित रहे। इनके द्वारा भगवान का पूजन, अभिषेक एवं भारत माता की आरती की गई।

मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मातृशक्तियां यहां पर आकर भगवान शिव शंकर पार्थेश्वर का निर्माण कर रही है एवं उनका पूजन कर रही है। पूजन के निर्माण के समय भगवान के भजनों का आनंद भी ले रही है एवं ओमकार मंत्रों का जप कर रही है। रामनगर क्षेत्र की मातृशक्तियों के द्वारा भगवान का पूजन किया गया। मंदिर समिति काजल अग्रवाल ने बताया कि सायं काल के समय में भगवान भांग से विशेष श्रृंगार कर आरती की गई।भगवान शिव पार्थेश्वर पूजन में विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ त्रिलोक पटेल, सुनील जैन, सुधांशु जैन, भरत पटेल, शिवराज मेहता, जीवन डिंडोरे सहित महादेवगढ़ मंदिर मातृशक्ति प्रमुख शारदा शर्मा, स्नेहा पाराशर, प्रिया लाड़, रितु चौहान, मनीषा सावनेर, रश्मि गौर, अर्चना अग्रवाल, उपस्थित रहे। सायं कालीन आरती में विशाल पासी, विनोद अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मोहन पालीवाल, प्रमोद बिल्लोरे एवं शिवम सावनेर उपस्थित रहे।

