खंडवा- सावन में हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीकों से प्रयास करता है। कोई जूते-चप्पल नहीं पहनता तो कोई पूरे महीने सिर्फ एक समय भोजन करता है। कुछ लोग तो और भी कठिन नियमों का पालन करते हैं। कावड़ यात्रा भी शिवजी की कृपा पाने का एक माध्यम है।
सावन के महीने में शिव आराधना का बड़ा महत्व है। इस दौरान जगह-जगह कांवड़ियों की लम्बी कतारें बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए दिखती हैं। हर साल श्रावण मास में लाखों की तादाद में कांवड़िए सुदूर स्थानों से आकर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने गांव वापस लौटते हैं।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि खंडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलकना के सरपंच राधेश्याम भाई के नेतृत्व में सावन के तीसरे सोमवार को ब्रह्मगीर धाम में पूजन पाठ करके बोल बम, बोल बम जयघोष का गुणगान करते हुए शिव मंदिर पलकना तक कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में रामपाल सिंह सोलंकी, प्रतीक सातले, मदन तिरोले, सुरेंद्र सिंह मौर्य, सुनील आर्य सहित बड़ी संख्या में कावड़ यात्री एवं महिलाएं शामिल हुई।
Views Today: 2
Total Views: 84

