Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियाँ भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री श्री चौहान

3 min read
Text Size:

ट्रेक्टर होने पर भी बहनों को योजना में किया जाएगा शामिल
मुख्यमंत्री के साथ योजना की नई हितग्राही लाड़ली बहनों ने पौधे लगाकर जाहिर की खुशी
12 अगस्त को सागर में भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, बरगद, कदम्ब, करंज, महुआ, खिरनी, आम और नीम के पौधे रोपे

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करने के लिए प्रतिमाह की 10 तारीख तय है। अगले माह 10 अगस्त को रीवा से योजना की राशि प्रदेश के सभी गाँवों और वार्डों में रहने वाली लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस बीच 21 से 23 साल तक की लाड़ली बहनों के रजिस्ट्रेशन का अभियान भी आरंभ हो जाएगा। बहन-बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, वे सुखी रहेंगी तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

25 जुलाई से आंरभ होंगी 5 यात्राएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 25 जुलाई से 5 यात्राएँ आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएँ अलग-अलग गाँव से गाँव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुँचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जोड़ने के प्रतीकस्वरूप बहनों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद, कदम्ब, करंज, महुआ, खिरनी, आम और नीम के पौधे रोपे। पौध-रोपण में श्रीमती सुधा राठौर, राधिका, शाहीन, आफरीन, कंचन, राधिका, तनु, गणेशी, आराध्या, नैन्सी और पूजा नायक शामिल हुईं। मुख्यमंत्री के साथ श्रीमती अंजना पेठिया ने पति संतोष पेठिया और पुत्र अनुतोष एवं अन्वेष पेठिया सहित अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पूर्व पार्षद महेश मकवाना ने भी अपने जन्म-दिवस पर परिजनों श्रीमती मंजू मकवाना, सुश्री रिद्धि और किशोर मकवाना सहित पौधे लगाए। कमल बघेल, सुश्री सुनंदा एवं अनाया बघेल ने भी पौधे लगाए।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply