Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

कलेक्टर बाँध और नदियों के जल-स्तर की सतत निगरानी करें -मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

खनिज मद के निर्माण कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ हों

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बारिश के मौसम में बाँध, नदियों और नालों के जल-स्तर की सतत निगरानी का कार्य जारी रहे। मौसम विभाग से समन्वय कर मौसम रिपोर्ट लेकर बाढ़ की स्थिति का आंकलन कर बचाव की कार्य-योजना बनाये। बारिश के मौसम में सड़कों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। जहाँ सड़कों की मरम्मत की जरूरत है वहाँ तत्परता से मरम्मत कार्य भी करवाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें कि खनिज मद के कार्य समय पर प्रारंभ हो जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर यह सुनिश्चत करें कि जिन जिलों में मूंग की खरीदी चल रही है वहाँ किसानों को कोई दिक्कत न हो। मूंग खरीदी कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध न हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं उड़द के उपार्जन का कार्य प्रगति पर है। किसानों को समय पर राशि का भुगतान किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply