पुलिस ने अपहरण व ब्लैकमेल कर लूट करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सीहोर। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग तथा एसडीओपी आष्टा मोहन सारवान के मार्गदर्शन में थाना आष्टा पुलिस द्वारा एक सेक्सटॉर्शन कर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। उक्त चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को फरियादी शंाति नगर आष्टा निवासी द्वारा एक आवेदन थाना आष्टा पर प्रस्तुत कर बताया कि 18 जुलाई को सुबह करीब 10.30 बजे उसके पास उसका पुराना परिचित शिवा मालवीय उर्फ शिवनारायण चैहान आया अैार बोला कि मुझे किसी से रुपए लेना है, तुम्हारी मोटरसायकल लेकर चलो। चूंकि फरियादी आरोपी को पूर्व से विगत करीब 10 वर्ष से जानता था इसलिए फरियादी आरोपी के साथ चल दिया। फिर आरोपी शिवनारायण ने फरियादी को खजुरिया कासम से आगे जंगल में अपने खेत पर बनी झोपड़ी में ले गया, जहां पहले से दो व्यक्ति एवं एक महिला मौजूद थे। शिवनारायण पहले महिला को लेकर अंदर झोपड़ी में चला गया, फिर शिव उसके दो अन्य साथियों ने फरियादी के साथ लाठी व हाथ मुक्कों से मारपीट किया और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारकर अंदर झोपड़ी में ले जाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर फरियादी से 5 हजार रुपए एवं अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद ५ लाख रुपए और देने की मांग की। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने और फरियादी के परिवार वालों को जान से खत्म करने की धमकी दी। फिर फरियादी ने इतने रुपए नहीं दे सकने की बात की तो एक लाख रुपए लेने में आरोपी मान गए। फरियादी ने शाम तक एक लाख रुपए की व्यवस्था कर आरोपियों को दिया तो आरोपियों ने फिर एक लाख रुपए की मांग की। इस पर फरियादी ने अपने साथ हुई धटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने आया। उक्त घटना की तस्दीक उपरांत फरियादी की रिपोर्ट पर 20 जुलाई को थाना आष्टा पर लूट, अपहरण सहित अन्य वैधानिक धाराओं में अपराध क्रमांक 392/23 धारा 392, 394, 384, 389, 365, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। जिसमें विवेचना के दौरान थाना आष्टा के पुलिस बल की पृथक-पृथक पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ की गई व आरोपियों से लूट गया माल व घटना में उपयोग किया गया मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपी शिवा उर्फ शिवनारायण चैहान उर्फ शिवा मालवीय पिता रतनसिंह चैहान 42 वर्ष निवासी आदर्श कॉलोनी आष्टा। ओमप्रकाश उमठ जाति नाथ पिता गिरधारी 60 वर्ष निवासी मीरपुरा आष्टा। कैलाश चैहान पिता रतनसिंह 45 वर्ष निवासी गुराडिया खुर्द थाना सिद्दीकगंज एवं महिला आरोपी सुलोचना बाई पति राकेश नाथ 38 वर्ष निवासी मीरपुरा आष्टा को गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपियों में कैलाश चौहान के विरूद्ध थाना सिद्दीकगंज में गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी व मारपीट के दो अपराध तथा अवैध हथियार रखने का एक अपराध दर्ज है। वहीं तीन प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी की गई है। अन्य आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।

इन्होंने की कार्यवाही

इस कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी आष्टा पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, चंद्रशेखर डिगा, सीएल रैकवार, सहायक उपनिरीक्षक हुल्लासचंद वर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक यादव, सुरेश, देवेन्द्र तिवार, आरक्षक शैलेन्द्र, महेश राजपूत, जितेन्द्र चंद्रवंशी, चेतन, महिला आरक्षक हेमू परमार की सराहनीय भूमिका रही। इस पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!