अनोखा तीर, नर्मदापुरम। हरदा में पुण्यशिला हुंडई की एक्सटर कार के लांचिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि हरदा के पूर्व विधायक आरके दोगने कहा हुंडई की कारें उच्चगुणवत्ता युक्त होती है। एक्सटर ने नई क्रांति ला दी है। यह नई किफायती कार बहुत ज्यादा खूबियों वाली है। इसकी कीमत ओर इसकी खूबियों का कोई जबाव नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन सिंह मौर्य ने कहा कि रघुवंशी परिवार का कोई भी शोरूम हो या चाहे वह हुंडई का हो या हीरो का हो सभी पर सर्विस अच्छी मिलती है। यहां के कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ मृदुभाषी व्यवहार किया जाता है। हमेशा सहयोगात्मक रवैया रहता है। उन्होंने एक्टसर की लांचिंग की बधाई दी। इस अवसर पर युवा नेता अभिजीत शाह ने कहा कि हुंडई ने एक्सटर के रूप में एक बहुत ही गजब की कार पेश है, जो लोगों को बहुत लुभा रही है। श्री शाह ने कहा कि हुंडई एक्सटर में जो खूबियां पेश है उसके मुकाबले कोई गाड़ियां नहीं है। लांचिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पुण्यशिला हुंडई के सीएमडी प्रीतमसिंह रघुवंशी, डायरेक्टर विश्वतेज रघुवंशी, महाप्रबंधक विष्णु गुप्ता, श्री पांडेय ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राहकों को कार की खूबियां बताई गई। उन्होंने बताया कि हुंडई ने यह कार विशेषकर बाजार में सभी के लिए उतारी है। इतनी कम कीमत में इतनी खूबियों से लवरेज वाहन आपको कोई दूसरी कंपनी नहीं दे पाएगी। सीएमडी प्रीतमसिंह रघुवंशी ने सभी का आभार माना।

