अनोखा तीर, बैतूल। भारत चमत्कारों और अद्भुत घटनाओं का देश है। ऐसा ही एक अद्भुत नजारा बैतूल में सामने आया है। यहां शहर के कोठी बाजार कमानी गेट स्थित श्री शम्भवनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में जैन साधकों के आराध्य भगवान श्री गौतम स्वामी की प्रतिमा का चेहरा हंसती हुई मुद्रा में दिखाई दिया। उनके होंठों पर तीन दांत भी स्पष्ट रूप से नजर आए। यह घटना मंगलवार शाम श्री शम्भवनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में उस वक्त हुई, जब मंदिर के पुजारी और दो अन्य लोग भगवान की आरती करने गए थे। आरती करने के दौरान उन्हें आभास हुआ कि भगवान मुस्कुरा रहे हैं। ध्यान से देखने पर उनके होश उड़ गए, बल्कि उनके दांत भी नजर आ रहे थे। कुछ ही पलों में मंदिर में जैन साधकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जितने भी लोग मंदिर आए थे सभी ने यह मनमोहक और अद्भुत नजारा देखा। मंगलवार शाम लगभग 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक प्रतिमा इसी तरह दिखाई दी।
![]()
श्रद्धालुओं ने कहा चमत्कार
जैन समाज के श्रावक सतीश पारख ने बताया कि श्री गौतम स्वामी जैनियों के प्रथम गणधर हैं और इस मंदिर में मूलनायक श्री सम्भवनाथ जी के साथ श्री गौतम स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित है। नियमानुसार सभी जैन मुनियों और तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के चेहरों पर उनका मुख बन्द होता है, लेकिन यहां श्री गौतम स्वामी की हंसती हुई मुद्रा और दांतों स्पष्ट रूप से नजर आना एक अद्भुत चमत्कारी घटना है। इस घटना के बाद पूरे जैन समाज में उत्साह है। लगभग 28 साल पहले कोठी बाजार कमानी गेट रोड पर इस जैन मंदिर का निर्माण हुआ था, जो श्वेतांबर जैन साधकों की आस्था का बड़ा केंद्र है। इस अवसर पर इंदरकरण मरोठी, राजेश मेहता, मुकेश गोठी, राजकुमार बोथरा, निलेश वोरा, राजा जैन, विनय सुराना, योगेश गोठी, दीपक मेहता, शांतिलाल तातेड़, बॉबी जैन, रानू लूनिया सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
Views Today: 2
Total Views: 86

