Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जामुन, चंपा और बरगद के पौधे

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में आज जामुन, चंपा और बरगद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल के  लाभ नामदेव ने भी पौध-रोपण किया। ‘गिल्लन बर्रे सिंड्रोम’ बीमारी के कारण इस युवक के दोनों पैरों ने कार्य करना बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रुपये की सहायता उपचार के लिए दी गई थी। आज लाभ ने स्वस्थ होने की प्रसन्नता मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधा लगाकर बाँटी। नामदेव परिवार के सदस्य  आशीष, श्रीमती मंजू,  अंकित, आयुष भी उपस्थित थे। परिवार ने उपचार सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ विभिन्न नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने स्मार्ट उद्यान में पौधे लगाए। इनमें छिंदवाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति बिसेन, रुकमणी सिंह और सुश्री कामिनी शाह शामिल हैं। साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष  दर्शन सिंह चौधरी भी आज पौध-रोपण में शामिल हुए। अन्य सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री महेन्द्र सिंह राठौर, ममता राठौर, देवांग सिंह राठौर, पुष्पराज प्रजापति, शिवदयाल चंद्रवंशी, श्रीराम ठाकुर, हाकिम सिंह, संतोष सिंह, सौरभ कुमार, मुक्ति गुप्ता, कृतार्थ चतुर्वेदी, ऋषिकेश ठाकुर, राकेश चतुर्वेदी, राजेश रिछारिया, वरुणा रिछारिया, अंकित अग्रवाल, अजय शुक्ला, अविनाश सिंह, राजकुमार सिंह आदि पौध-रोपण में शामिल हुए।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply