-आज से ई-टोकन से मिलेगा खाद
अनोखा तीर, हरदा। रबी वर्ष 2026-27 में कृषकों को डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में पारादीप फास्फेट लिमिटेड कंपनी की डीएपी की रैक प्राप्त हुई है। प्राप्त रैक से जिले के विपणन संघ गोदाम, विपणन समिति, एमपी एग्रो, सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सेवा सहकारी समिति अबगाँवकला 30 मेट्रिक टन, अबगाँवखुर्द 25 मेट्रिक टन, बालागांव 25 मेट्रिक टन, भुवनखेड़ी 30 मेट्रिक टन, धनगाँव 25 मेट्रिक टन, गहाल 25 मेट्रिक टन, हंडिया 25 मेट्रिक टन, खेड़ा 20 मेट्रिक टन, मांगरुल 25 मेट्रिक टन, मसनगाँव 30 मेट्रिक टन, मोहनपुर 25 मेट्रिक टन, नांदरा 25 मेट्रिक टन, नीमगाँव 25 मेट्रिक टन, पलासनेर 25 मेट्रिक टन, पीपलघटा 25 मेट्रिक टन, रूपीपरेटिया 25 मेट्रिक टन, सोनतलाई 25 मेट्रिक टन, बाजनिया 30 मेट्रिक टन, छिदगाँवमेल 25 मेट्रिक टन, पोखरनी 30 मेट्रिक टन, गोंदागाँवखुर्द 25 मेट्रिक टन, गोंदागाँवकला 25 मेट्रिक टन, करताना 25 मेट्रिक टन, मनियाखेड़ी 30 मेट्रिक टन, रुंदलाय 25 मेट्रिक टन, तजपुरा 25 मेट्रिक टन, आलमपुर 25 मेट्रिक टन, रहटगाँव 25 मेट्रिक टन, टेमागाँव 25 मेट्रिक टन, रवांग 25 मेट्रिक टन, धनवाडा 25 मेट्रिक टन, मांदला 15 मेट्रिक टन, दीपगांवकला 25 मेट्रिक टन, रहटाकलां 25 मेट्रिक टन, सिराली 25 मेट्रिक टन, श्री कृष्णा एग्रो छिपाबड़ 25 मेट्रिक टन, जय गुरु कान्हा बाबा टिमरनी 25 मेट्रिक टन, एम.पी. एजेंसी रहटगाँव 25 मेट्रिक टन, गजानंद एग्रो एजेंसी सोडलपुर 25 मेट्रिक टन, राजेश इंटरप्राइजेज सिराली 25 मेट्रिक टन, श्री राम कृषि सेवा केंद्र नकवाड़ा 25 मेट्रिक टन, विपणन संघ गोदाम हरदा 125 मेट्रिक टन, टिमरनी 175 मेट्रिक टन, खिरकिया 117 मेट्रिक टन एवं विपणन समिति हरदा 25 मेट्रिक टन तथा विपणन समिति खिरकिया 25 मेट्रिक टन व एम.पी. एग्रो – 103.5 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया गया है। जिले के कृषक भाई 28 अक्टूबर को ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय कर सकेंगे।
रबी सीजन के लिए जिले में आई डीएपी की रैक






