Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

हरदा में ‘विकसित भारत युवा संवाद आज

1 min read
Text Size:

-केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके करेंगे युवाओं से संवाद
अनोखा तीर, हरदा। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवाओं एवं उनके निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने तथा युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, मताधिकार के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत श्रद्धा मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10.30 बजे पीएम श्री शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय परिसर हरदा के सभागार में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री डी.डी. उइके विशेष रूप से उपस्थित रहकर जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ अपना वोट जानेंÓ विषय पर सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करने के लिए यूथ आइकॉन और प्रख्यात खेल हस्ती भी शामिल होंगे। जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम में जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply