अनोखा तीर, हरदा। श्री मेढ़ क्षत्रिय समाज हरदा द्वारा समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ देवजी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया और आरती कर समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने भक्तिभाव से आरती में सहभागिता की। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं स्वल्पाहार का आयोजन हुआ। समाजजनों ने श्री अजमीढ़ देव जी महाराज के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आराध्य देवों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके आदर्शों को आत्मसात करना और नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आरती, प्रसाद वितरण एवं समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।
श्री मेढ़ क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ महाराज की जयंती







