Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

विद्युत पेंशनर हितरक्षक संघ की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाया

1 min read
21 13
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत पेंशनर हितरक्षक संघ की हरदा शाखा की बैठक मंगलवार, 27 अक्टूबर को एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में शाखा के पेंशनर सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अध्यक्ष प्रकाश सावनेर, सचिव पूनम सिंह राजपूत और कोषाध्यक्ष डीबी मोरछले को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अन्य सदस्यों के सहयोग से आगे कार्यकारिणी गठित करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में एनके रात्रे, डीआर चौहान, गोविंद पटेल और हरिश चौरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसके पगारे ने किया। अंत में दिवंगत पेंशनरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद सदस्यों ने सहभोज किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply