Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
27 1 3
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बडोनिया, एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं अशोक डहेरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम छिदगांवमेल निवासी सुनिता बाई ने लाड़ली बहना योजना की किश्त राशि प्राप्त न होने की शिकायत की, जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निराकरण के निर्देश दिए गए। ग्राम एड़ाबेड़ा निवासी लोकेश पिता रमेश ने नक्शा दुरुस्त कराने व सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को निर्देश दिए गए। ग्राम बिछोला माल निवासी राजेश ने पत्नी की दुर्घटना में मृत्यु उपरांत राहत राशि दिलाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को निर्देश दिए गए। ग्राम भुन्नास निवासी सादिक खान ने बैंक द्वारा स्वसहायता समूह ऋण में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की, जिस पर जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक को जांच के निर्देश दिए। ग्राम भाटपरेटिया निवासी रामकृष्ण राजपूत ने बैंक द्वारा पोर्टल पर एंट्री नहीं किए जाने से फसल बीमा लाभ नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक को निराकरण के निर्देश दिए। हरदा के खेड़ीपुरा निवासी शबाना ने विवाह उपरांत दिव्यांग पेंशन पुन: प्रारंभ कराने की मांग की, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। हरदा निवासी गंगाबाई ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने व ग्राम कुकरावद निवासी श्रीराम काजवे ने गत 6 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन राशि प्राप्त न होने की शिकायत की, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को निराकरण के निर्देश दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply