खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के समक्ष जनसुनवाई और भ्रमण के दौरान कई लोगों के पीएम आवास के सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए तथा प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई। लिहाजा उन्होंने पात्र और अपात्र लोगों की वास्तविकता जानने के लिए राजस्व अधिकारियों को इसकी सत्यता जांचने के सख्त निर्देश जारी किये गए। खरगोन नपा में पूर्व में ही सत्यापन कराया जा चुका है। यहाँ भी कई तरह की स्थिति सामने आने के बाद अन्य निकायों में भी जांच के निर्देश जारी किए। बड़वाह एसडीएम बीएम कलेश भी अपने दल के साथ सनावद नगर पालिका के वार्डाें में पहुँचे।

नायब तहसीलदार सुश्री जागृती जाट ने बताया कि पीएम आवास के कुल 3400 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से अभी तक 120 से अधिक सत्यापन हो चुका है। इसमें मिलाजुला रिस्पॉन्स आया है। कई अपात्रों के भी आवेदन प्राप्त हुए है। वहीं बड़वाह एसडीएम कलेश ने बताया कि 837 आवेदन लेकर राजस्व व नपा की टीम वार्डाे में पहुच रही है। 2 वार्डाें के सत्यापन कार्य में पक्के व डबल व तीन-तीन मंजिलों वाले व्यक्तियों ने भी आवेदन किये हैं। यह सत्यापन कार्य लगभग 2 दिनों में पूर्ण होगा। इसके बाद कलेक्टर श्री वर्मा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। खरगोन एसडीएम ओएन सिंह अपने राजस्व दल को लेकर बिस्टान नगर में सत्यापन करने पहुँचे।
Views Today: 2
Total Views: 74

