10 प्रकरणों में 1 लाख 70 हजार की अवैध मदिरा पकड़ी, 7 गिरफ्तार

खरगोन- अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त  अभिषेक तिवारी के निर्देशन में  वृृत स के दल द्व अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की है। दल ने खरगोन स के ग्राम सातपाटीउमरियापीपलझोपा तथा सिरवेल में दबिश देकर 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 3000 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया है।

दल द्वारा की गई कार्यवाही में जप्त मदिरालहान व सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 1 लाख 70 हजार रुपए है। कार्यवाही में वृत प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ,च के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रणजीत वर्मामनोहरसिंह बुंदेला एवं महिला आरक्षक संता चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

72 Views

Leave a Reply