खंडवा- अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में शिव पार्थेश्वर पूजन किया जा रहा है। महादेवगढ़ के अनुष्ठान को लेकर शहर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सिंघाड़ तलाई से मातृशक्ति के द्वारा क्षेत्र के शिव मंदिर से भगवान का पूजन करके हाथ में भगवा ध्वज लेकर के भगवान शिव के जयकारे एवं भगवान सियावर रामचंद्र के जयकारों के साथ में ढोल नगाड़ों की थाप पर भजन गाते हुए भगवान शिव के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर पहुंची। यहां पर भोलेनाथ के भजन कीर्तन के साथ भगवान शिव के भजनों पर शिव पार्थेश्वर का निर्माण कर ओमकार मंत्र का जप किया।
पंडित अश्विन खेड़े एवं मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल बताया किमें महालक्ष्मी मंडल लाल चौकी एवं सिंगाड तलाई मातृशक्ति मंडल द्वारा भगवान का पूजन कर आरती के साथ-साथ भारत माता की आरती एवं भारत शीघ्र अखंड हो ऐसे जयकारे लगाए। महालक्ष्मी माता मंदिर लाल चौकी के मंडल के मातृशक्ति के साथ में लक्ष्मी तोमर, सीमा यादव, सीमा माहेश्वरी, लता मिश्रा, कविता यादव, प्रीति यादव, सुरेश यादव, उर्जा पटेल, निर्मला पटेल, माया पटेल, चंद्रकला दुबे, प्रीति, राठोर, संध्या मालवीय, संध्या सोनी, भागवती मालवीय, सुनीता पाटीदार सहित महादेवगढ़ मंदिर मातृशक्ति प्रमुख शारदा शर्मा, सृष्टि दुबे, स्नेहा पाराशर, मनीषा सावनेर, मोनिका पवार, सालू सोनी, देवांशी गंगराड़े आदि ने पार्थेश्वर निर्माण व पूजन कर आरती में भाग लिया।

