Skip to content
Friday, 16 October 2026
देवास

शंकरगढ़ गौशाला में 15 फीट सांप को पकड़कर सुरक्षित अन्यत्र जगह छोड़ा

1 min read
Text Size:

देवास- वर्तमान में बारिश का दौर चल रहा है। जंगल व खुली जगह में सांप, दीवड़ सहित अन्य जीव-जंतु घूमते हुए दिखना मामूली बात है। शंकरगढ़ स्थित गौशाला में  15 फीट लंबा सांप घूमता हुआ दिखा। जिसकी जानकारी लगते ही गौशाला व्यवस्थापक बंसत वर्मा ने कुशल एवं समझदार व्यक्ति शिवराज को दी। शिवराज ने उस सांप को सकुशल पकड़कर अन्य जगह पर सुरक्षित रूप से छोड़ा। शिवराज ने बताया कि जो सांप आज मैंने पकड़ा है उसे घोड़ा पछाड़ व धामन साप भी कहा जाता है। इस साप की उम्र 40 साल होती है।

यह सब पेड़ पर चढऩे में बहुत फुर्तीला होता है। ऐसे सांपों को मारे नहीं तथा उसे बचाने का प्रयास जरूर करें। नगर निगम एवं संस्था अभिरंग ने नगरवासियों से अपील की है कि कही भी जंगली जानवर मिलता है तो उसे कृपया मारे नही, बल्कि किसी जानकार व्यक्ति से पकड़ाकर जंगल में छुड़वा दे या फिर शिवराज सिंह से मोबा. नं पर संपर्क करे। शिवराज ने अब तक 15 सांप पकड़े है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply