Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

सहायक ग्रेड 2 से सेवानिवृत्त हुए दिलीप उपाध्याय का औदुम्बर समाज ने किया सम्मान

1 min read
Text Size:

देवास- सहायक ग्रेड 2 के जिला पेंशन एवं कोषालय कार्यालय से सेवानिवृत्त होने पर दिलीप कुमार उपाध्याय का औदुम्बर ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  उपाध्याय का समाजजनों ने पुष्पमाला, शाल-श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए आगामी जीवन की मंगलमय कामना की। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पेंशन एवं जिला कोषालय अधिकारी नेहा कलचुरी एवं  औदुम्बर महासभा देवास अध्यक्ष राधेश्याम जोशी थे। अध्यक्षता पेंशनर्स संघ अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने की। अतिथियों ने समारोह का संबोंधित करते हुए श्री उपाध्याय के 37 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर दिलीप उपाध्याय से सहयोग की अपेक्षा की।

समारोह में उपस्थित सुनीता उपाध्याय,  पूजा उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष किशोर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश दुबे, राधेश्याम चौधरी, भावेश कानूनगो, जगदीश कानूनगो, सुदर्शन दुबे, मनीष जोशी, हरीश चौधरी, कुलदीप चौधरी, अनुराधा दुबे, अनिल दुबे, कोमल दुबे, रीना जोशी, चिंतामणि उपाध्याय, गरिमा शर्मा, सुनीता जोशी, प्रीति दुबे, मेघा दुबे, सुषमा चौधरी, राजेन्द्र जोशी आदि ने श्री उपाध्याय का स्वागत कर बधाई दी। सम्मान समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन अशोक चौधरी ने किया एवं आभार शुभम उपाध्याय ने माना।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply